मोर दुआर-साय सरकार आवास प्लस के तहत जैजैपुर जनपद अध्यक्ष पुष्पा खुंटे ने किया सर्वे।

जैजैपुर के ग्राम पंचायत ओडेकेरा में सर्वे कार्य का लिया जायजा

जैजैपुर। सक्ती जिले में मोर दुआर-साय सरकार के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के संकल्प को साकार करने के लिए यह सर्वे अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।
इस दौरान जनप्रतिनियों द्वारा भी घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में पारदर्शिता बनी रहे और योजना की जानकारी सीधे पहुंच सके। सर्वेक्षण के प्रथम चरण में जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे द्वारा जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत ओडेकेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार के महा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों का सांकेतिक रूप से आवास प्लस सर्वे किया गया एवं शत प्रतिशत सर्वे पूर्ण किए जाने के लिए सर्वेयर को निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत ओडेकेरा में 700 हितग्राहियों का सर्वे कार्य पूर्ण होने पर सर्वे टीम को बधाई दी। जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं महिला समूह के सदस्यों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, जिससे हर पात्र व्यक्ति को आवास योजनाओं का लाभ मिल सके और छत्तीसगढ़ सरकार के मोर आवास मोर अधिकार के संकल्प को साकार किया जा सके। इस मौके पर जनपद पंचायत सदस्य सुशीला संतोष चंद्रा , मनोज गडेवाल ब्लॉक समन्वयक, सरपंच शिव कुमारी लहरे उप सरपंच सहित महिला समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back