
नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने 20 मार्च 2025 को पदभार संभाला और पहले दिन ही गरियाबंद के विकास और मूलभूत समस्याओं को जानने के लिए निकल पड़े। उन्होंने पालिका अधिकारियों को लंबित कार्यों का त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

उनके इस अभियान में वार्ड क्रमांक 7 और 8 में वार्ड की मूलभूत सुविधाएं, गलियों में स्वच्छता और नालियों की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था शामिल हैं। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, वार्ड के पार्षद खेमसिंह बघेल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।